विवाद बढ़ा तो सिपाही ने मोबाइल छीनकर पटक दिया! हमीरपुर में पुलिसकर्मी पर अभद्रता और धमकी के आरोप

हमीरपुर कोतवाली नगर में तैनात एक सिपाही पर अभद्रता और गाली-गलौज के साथ मोबाइल छीनकर तोड़ने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता सुमित सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 September 2026, 8:36 AM IST
google-preferred

Hamirpur: कोतवाली नगर में तैनात एक सिपाही पर अभद्रता, गाली-गलौज, हाथापाई और मोबाइल छीनकर तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर शिकायतकर्ता सुमित सिंह ने कोतवाली नगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

चौराहे पर विवाद के बाद बिगड़ी बात

शिकायतकर्ता सुमित सिंह के मुताबिक, वह 12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे किसी जरूरी काम से जा रहा था। इसी दौरान वह चौराहे के पास पहुंचा, जहां नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष विशाल सोनकर समेत कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

बताया गया है कि इसी दौरान कोतवाली नगर में तैनात सिपाही अरविंद से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बातचीत के दौरान सिपाही ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की।

ये भी पढ़ें- पिस्टल छीनकर भागने लगा आरोपी, पुलिस ने पीछा कर मारी गोली; मोनू सिंह हत्याकांड के आरोपियों के साथ हुआ ऐसा

मोबाइल छीनकर पटकने का आरोप

सुमित सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विवाद बढ़ने पर उसने सिपाही को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि इसी दौरान सिपाही ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर पटक दिया।

मोबाइल पटकने से उसका डिस्प्ले टूट गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि सिपाही की ओर से उसे धमकी दी गई। घटना के बाद उसने मामले को लेकर कोतवाली नगर पुलिस से शिकायत की और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें- देवरिया में डीएम का सरप्राइज विजिट, छात्राओं की सुविधाओं से लेकर थाने तक परखी व्यवस्था

जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में भाजपा बूथ अध्यक्ष विशाल सोनकर का नाम भी शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में मौजूद लोगों के तौर पर सामने आया है।

Location :  Hamirpur

Published :  13 September 2026, 8:36 AM IST

Related News

Advertisement