“मम्मी से कहना हमें ढूंढे नहीं, हम वापस नहीं आएंगे”: गोरखपुर में भाभी को आखिरी कॉल कर गायब हुईं दो सहेलियां

गोरखपुर में दो किशोरियों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। स्कूल के लिए घर से निकली एक किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच परिजनों के पास आए एक फोन कॉल ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 November 2026, 5:55 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: रोज की तरह सुबह स्कूल के लिए निकली 14 साल की किशोरी जब दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिवार को चिंता होने लगी। रिश्तेदारों से लेकर परिचितों तक उसकी तलाश की गई। इसी बीच अगले दिन किशोरी ने अपनी भाभी को फोन किया और कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर पूरा परिवार परेशान हो गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसकी एक सहेली भी उसी दिन से लापता है। अब पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश में जुटी है।

भाभी को फोन कर बोली- मम्मी से कहना हमें न खोजें

बता दें कि यह मामला यूपी के गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र का है। किशोरी की मां ने गुरुवार को पुलिस को बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 25 नवंबर को सुबह 7 बजे स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसे आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के घर ढूंढना शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Gorakhpur: नौकायन पर धमाके की गूंज से अफरातफरी, 200 जवानों ने संभाला मोर्चा

इस बीच 26 नवंबर को शाम करीब 4 बजे लड़की ने अपनी भाभी को फोन करके कहा, "अपनी मां से कहो कि हमें मत ढूंढे, हम वापस नहीं आएंगे।" तब से उसका मोबाइल फोन बंद है। मां अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान है।

NCC कैंप में बनी दोस्त, दोस्त भी लापता

जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि किशोरी की दोस्त, जो सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली है, वह भी 25 नवंबर से लापता है। परिवार के मुताबिक, दोनों NCC मेंबर हैं और कैंप के दौरान उनकी दोस्ती हुई थी। दोस्त के पिता ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों किशोरों के पास मोबाइल फोन हैं, लेकिन उनके फोन फिलहाल बंद हैं। किशोरी की मां का कहना है कि घर में कोई झगड़ा नहीं था। उनकी बेटी शांत और समझदार है। इसलिए, उसके अचानक गायब होने से पूरा परिवार परेशान है।

Gorakhpur News: आधी रात को बैग रखने को लेकर विवाद, पुलिस ने ली तलाशी तो निकली लाखों की नकदी

पुलिस मोबाइल सर्विलांस के जरिए तलाश में जुटी

किशोरी की मां ने तिवारीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से अपनी बेटी का पता लगाने की गुहार लगाई है। तिवारीपुर थाना इंचार्ज चंदेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों लड़कियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल दोनों का पता नहीं चल पाया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 November 2026, 5:55 PM IST

Related News

Advertisement