हिंदी
गोरखपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग और लिंक एक्सप्रेसवे पर आने वाले यात्रियों के लिए बदलाव की तैयारी है। टोल दरों में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए जा रहे हैं। नए नियम जल्द लागू होंगे, जिससे यात्रियों की यात्रा और खर्च में असर पड़ने वाला है।
एक्सप्रेसवे टोल रेट बढ़ें (Img- Internet)
Gorakhpur: नेशनल हाइवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों की जेब एक अप्रैल से ढीली होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआइ) और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने टोल दरों में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह नई रेट सूची एक अप्रैल से प्रभावी होगी।
नई व्यवस्था के अनुसार, अब टोल प्लाजा पर नगद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यात्रियों को फास्टैग के जरिए या ऑनलाइन ही टोल टैक्स जमा करना होगा। इस बदलाव का उद्देश्य लेन-देन को तेज़ और सुरक्षित बनाना बताया गया है।
यूपीएडा के अधिशासी अभियंता पीपी वर्मा ने जानकारी दी कि हल्के वाहनों से यात्रा करने पर प्रत्येक टोल प्लाजा पर पांच से दस रुपये अतिरिक्त टोल टैक्स बढ़ जाएगा। हालांकि, मिनी बस और अन्य विशेष वाहनों के टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
सहजनवां-कुसम्ही फोरलेन पर तेनुआ टोल प्लाजा पर नई रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है। इसमें सिंगल यात्रा, रिटर्न यात्रा और मासिक पास तक के शुल्क में बढ़ोतरी शामिल है। परियोजना प्रबंधक ललित प्रताप पाल ने बताया कि टोल रेट की नई सूची का पालन 31 मार्च की रात 12 बजे से शुरू होगा।
1 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाज़ा नियमों में बड़ा बदलाव, जानिये पूरा अपडेट
यूपीएडा ने बताया कि टोल रेट की नई सूची यात्रियों की सुविधा के लिए टोल प्लाजाओं और वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे फास्टैग सुनिश्चित करें और ऑनलाइन भुगतान का इस्तेमाल करें, ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
टोल बढ़ोतरी से रोजाना यात्रा करने वाले हल्के वाहन चालकों की मासिक खर्च में बढ़ोतरी होगी। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे योजना बनाकर सफर करें और फास्टैग के जरिए शुल्क का भुगतान सुनिश्चित करें।
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अफसरों का तबादला, महराजगंज समेत इन 13 जिलों के कप्तान बदले
एनएचएआइ और यूपीएडा दोनों ने चेताया है कि टोल नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फास्टैग के बिना यात्रा करने पर जुर्माना लग सकता है। प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।