गोरखपुर में सरकारी कर्मचारी का हुलिया बनाकर करता था ये खेल, ऐसे खुली पोल

गोरखपुर में एक शख्स का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर एक महिला को भयभीत करने, ऑनलाइन ठगी करने और उसके बच्चों को धमकी देकर उनसे रुपये ऐंठने की कोशिश करने वाले आरोपी पुलिस ने कार्रवाई की।

Gorakhpur: खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर एक महिला को भयभीत करने, ऑनलाइन ठगी करने और उसके बच्चों को धमकी देकर और रुपये ऐंठने की कोशिश करने वाले आरोपी को खोराबार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान थाना खोराबार में दर्ज मुकदमा संख्या 283/2026, धारा 318(4), 308(5) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित आरोपी विनय प्रताप गहलोत को गिरफ्तार किया गया।

ऐसे फंसा जाल में

जांच में सामने आया कि 23 जून 2026 को आरोपी ने एक महिला को फोन कर स्वयं को सरकारी कर्मचारी बताया। उसने महिला को विभिन्न कार्रवाई का भय दिखाते हुए ऑनलाइन माध्यम से 8 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

UP Big News: महराजगंज, गोरखपुर, फतेहपुर, रायबरेली, औरैया समेत यूपी के कई जिलों के SDMs को मिला बड़ा तोहफा

इतना ही नहीं आरोपी ने महिला पर 20 हजार रुपये और देने का दबाव बनाया तथा पैसे नहीं देने पर उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। आरोपी की धमकियों से घबराई महिला ने खोराबार थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के दौरान आरोपी विनय प्रताप गहलोत पुत्र रमाशंकर गहलोत, निवासी ग्राम बिरनी थाना लार, जनपद देवरिया तथा वर्तमान निवासी रानीडीहा, थाना खोराबार, को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में GDA के अभियान से हड़कंप, कई कोचिंग और लाइब्रेरी परिसर सील; जानिये पूरा अपडेट

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ खोराबार थाने में पूर्व में भी एक अन्य मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं।

पुलिस ने की ये अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के सरकारी कर्मचारी होने के दावे पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और फोन पर किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 June 2026, 2:17 AM IST

Advertisement