हिंदी
गोरखपुर में गगहा पुलिस ने तीन पशुतस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बिना नम्बर प्लेट वाली पिकअप, दो मोटरसाइकिल और दो गोवंशीय पशु बरामद किए। आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
जेल में बंद आरोपी
Gorakhpur: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पशुतस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना गगहा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बिना नम्बर प्लेट वाली पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और दो गोवंशीय पशु बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में उ0नि0 अंकुर कुमार और टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहनों में गोवंशीय पशु लदे पाए गए। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया।
Gorakhpur News: नहर में ऐसा क्या दिखा कि दहल उठा गोरखपुर, मिनटों में जमा हो गई सैकड़ों लोगों की भीड़
पुलिस ने आरोपियों की पहचान मिठाई लाल पुत्र बसंत हरिजन, निवासी उनवल वार्ड नं0 7, थाना खजनी, गोरखपुर, मदनी कुमार पुत्र रामबली लोना, निवासी देउरबीर, थाना गगहा, गोरखपुर। गुड्डू लोना पुत्र नीरहु लोना, निवासी जंगल उन बउरहवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीर नगर। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गगहा में मु0अ0सं0 49/2026 दर्ज कर धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पशु कहां से लाए गए और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।इस कार्रवाई में उ0नि0 अंकुर कुमार, उ0नि0 रविन्द्र प्रताप यादव, हे0का0 रामप्रवेश यादव, का0 अरुण यादव, का0 एकांश सिंह और का0 धर्मेन्द्र यादव की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध पशुतस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।