गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई: गगहा पुलिस ने तीन पशुतस्करी करने वालों को किया गिरफ्तार, जानें क्या-क्या हुआ बरामद?
गोरखपुर में गगहा पुलिस ने तीन पशुतस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बिना नम्बर प्लेट वाली पिकअप, दो मोटरसाइकिल और दो गोवंशीय पशु बरामद किए। आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।