लखनऊ में बड़ा हादसा या कुछ और? पूर्व राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

लखनऊ के हजरतगंज स्थित नए विधायक निवास में मंगलवार को पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हादसा है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से जुड़ा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 28 July 2026, 5:00 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब हजरतगंज स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने के कारण पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य परिस्थिति का मामला है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, नानकदीन भुर्जी विधायक निवास की सातवीं मंजिल से नीचे गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

तरुण गाबा कौन हैं? जिनको बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर, अमेरिका में की पढ़ाई; एक क्लिक में पढ़ें पूरा इतिहास

भाजपा के वरिष्ठ ओबीसी नेता थे नानकदीन भुर्जी

56 वर्षीय नानकदीन भुर्जी भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह पूर्व राज्य मंत्री भी रह चुके थे। इसके अलावा उन्होंने हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा नामक संगठन की स्थापना की थी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि घटना के समय वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद थे। सूचना मिलते ही वह अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में जानकारी मिली कि नानकदीन भुर्जी को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें नानकदीन भुर्जी के निधन की सूचना दी। प्रकाश पाल ने कहा कि फिलहाल किसी को यह जानकारी नहीं है कि वह किन परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिरे। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

यूपी की सबसे बड़ी खबर: 15 सीनियर IPS के तबादले; लखनऊ, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर और गोरखपुर जोन के ADG बदले गये

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Location :  Lucknow

Published :  28 July 2026, 5:00 PM IST

Advertisement