हिंदी
कार तोड़कर लाठी-डंडों से पीटा फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Badaun: बदायूँ जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने बीच सड़क पर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। विनावर थाना क्षेत्र के निजामपुर पस्तौर गांव निवासी पांच लोगों पर करीब 15 हमलावरों ने बरेली-मथुरा हाइवे पर पुरानी चुंगी के पास घेरकर तालिबानी तर्ज पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और तमंचे की बट से बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और पीड़ितों से 55 हजार रुपये नगद व सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।
घायल मुशीर, मंजूर अहमद, मशरूर, जमीर अहमद व एक अन्य ने बताया कि वे सभी शनिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर शिकायती पत्र देकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुरानी चुंगी पर पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही करीब 15 दबंगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने तमंचे की बट और लाठी-डंडों से कार पर ताबड़तोड़ वार किए। कार रोकते ही पांचों को बाहर खींचकर सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। बीच हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हमलावर वारदात को अंजाम देकर खुलेआम धमकी देते हुए भाग निकले।
पीड़ितों का आरोप है कि यही दबंग किस्म के लोग उन पर तीसरी बार जानलेवा हमला कर चुके हैं। दोनों चचेरे भाइयों समेत परिवार पर पहले भी दो बार हमले हो चुके हैं। हर बार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की निष्क्रियता से हमलावरों के हौसले बुलंद हैं।
ये कैसी दुल्हन है भाई? पहले रचाई शादी, फिर दूल्हे को ही पहुंचा दिया जेल; क्या है आगरा का पूरा मामला
घायलों ने बताया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने जेब में रखे 55 हजार रुपये नगद और एक सोने की अंगूठी भी छीन ली। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रायबरेली में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर लूट, रात के अंधेरे में 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला विनावर थाने के निजामपुर पस्तौर गांव की पुरानी रंजिश से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं और लगातार धमका रहे हैं।
दिनदहाड़े हाइवे पर 15 लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने और लूटपाट की वारदात ने पुलिस की गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीसरी बार हमले के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। फिलहाल पुलिस ने घायलों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
Location : Budaun
Published : 19 June 2026, 1:21 PM IST
Topics : Badaun attack crime news UP News