ये कैसी दुल्हन है भाई? पहले रचाई शादी, फिर दूल्हे को ही पहुंचा दिया जेल; क्या है आगरा का पूरा मामला

आगरा में एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने शादी, प्यार और भरोसे पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवती पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे शादी करने, करोड़ों की जमीन हड़पने और बाद में दूल्हे को ही कानूनी पचड़े में फंसाने के आरोप लगे हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 June 2026, 1:07 PM IST
google-preferred

Agra: आगरा जिले में सामने आए एक मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले कालीचरन ने अदालत में शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक युवती ने उनके बेटे से दोस्ती की और धीरे-धीरे परिवार की संपत्ति से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली।

युवती के पिता ने लगाए आरोप

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2020 में युवती के पिता ने उनके बेटे बंटी के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध और गहरे हुए और बाद में प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली गई। शादी के बाद युवती परिवार के साथ रहने लगी।

रायबरेली में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर लूट, रात के अंधेरे में 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

फर्जी दस्तावेजों से शादी करने का आरोप

कालीचरन का आरोप है कि शादी से पहले युवती ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कराए थे। अदालत की प्रारंभिक जांच में भी कुछ दस्तावेजों में विसंगतियां सामने आई हैं। जांच के दौरान आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्रों में जन्मतिथि अलग-अलग मिलने की बात कही गई है। इसी आधार पर आरोप लगाया गया कि दस्तावेजों का इस्तेमाल न केवल शादी के लिए किया गया बल्कि बाद में कानूनी प्रक्रियाओं में भी किया गया।

खेत का बैनामा कराने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, अगस्त 2021 में युवती ने उन्हें पेंशन कार्ड बनवाने का बहाना देकर तहसील बुलाया। आरोप है कि वहां धोखे से खेत का बैनामा करा लिया गया। परिवार को इस जमीन हस्तांतरण की जानकारी काफी समय बाद मिली। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया कि परिवार की एक अन्य संपत्ति भी दबाव बनाकर अपने नाम करवाई गई थी। जब पूरे मामले की जानकारी सामने आई तो परिवार ने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया।

आखिर ऐसी क्या बात हुई? मामूली विवाद के बाद युवक का गला रेत डाला, संत कबीर नगर में सनसनी

दूल्हे पर दर्ज कराया गंभीर मुकदमा

मामले में नया मोड़ तब आया जब इसी वर्ष युवती ने बंटी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि इस दौरान समझौते के लिए पैसों की मांग भी की गई। हालांकि कुछ दिनों बाद अदालत में दिए गए बयान में युवती ने बंटी के पक्ष में बातें कहीं। इसके बाद अदालत के आदेश पर बंटी को जेल से रिहाई मिल गई।

अदालत के आदेश पर दर्ज हुई FIR

पूरे मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज, जमीन के बैनामे और अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

Location :  Agra

Published :  19 June 2026, 1:07 PM IST

Advertisement