

रामपुर के बिलासपुर गुरुद्वारे में प्रबंधन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट हुई। कई लोग घायल हुए। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए प्रयास किए। दोनों पक्षों से कल कलेक्ट्रेट में वार्ता होगी। फिलहाल कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।
फायरिंग से शहर में दहशत
Rampur: रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह नवाबगंज के प्रबंधन को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद और झड़प हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग और मारपीट तक का मामला सामने आया। दोनों पक्ष गुरुद्वारे पर कब्जा करने के लिए आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
गुरुद्वारे के प्रबंधन को लेकर विवाद काफी समय से चला आ रहा है। इस मामले की शिकायत एक पक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई थी। जांच रिपोर्ट के बाद एक पक्ष को प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। लेकिन सोमवार को हजारा परिवार के सतेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक समूह गुरुद्वारे में प्रवेश कर दूसरे पक्ष के सेवादारों को बाहर निकाल दिया। इसी दौरान हुई फायरिंग और मारपीट में गुरुद्वारे के ग्रंथी निर्मल सिंह समेत कई लोग घायल हुए।
महोबा में Election Fraud का खुलासा, एक घर में दर्ज 243 मतदाता, चुनाव प्रक्रिया पर सवाल
घटना की सूचना मिलते ही पास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। हालांकि, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों और प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र ने बताया कि विवाद काफी समय से चल रहा है और दोनों पक्षों ने न्यायालय में वाद भी दर्ज कराया है।
रामपुर के बिलासपुर गुरुद्वारे में प्रबंधन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग और मारपीट में कई घायल। पुलिस-प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में ली है। कल दोनों पक्षों से कलेक्ट्रेट में वार्ता होगी।#Rampur #Bilaspur #LawAndOrder pic.twitter.com/5Y6mkOV531
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 16, 2025
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फिलहाल दोनों पक्ष गुरुद्वारे से हट गए हैं और स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रशासन ने कल दोनों पक्षों को कलेक्ट्रेट में बुलाकर वार्ता करने का निर्णय लिया है ताकि विवाद का स्थायी समाधान निकाला जा सके। कानून व्यवस्था की दृष्टि से अभी स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ मामले को देख रहा है।
Murder in Jhansi: झांसी में रिश्तों की मर्यादाएं टूटीं, नाती ने दादा को उतारा मौत के घाट
गुरुद्वारे के विवाद से स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं। धार्मिक स्थल पर इस तरह के संघर्ष और हिंसा ने इलाके में सामाजिक तनाव बढ़ा दिया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से ही स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन इस विवाद के समाधान के लिए दोनों पक्षों को समझौता करना होगा।