हिंदी
लोकजनशक्ति पार्टी बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश मे ज़मीन मज़बूत कर रही है। इसी के मद्देनज़र महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पूरे उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर हैं।
Raebareli: लोकजनशक्ति पार्टी बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश मे ज़मीन मज़बूत कर रही है। इसी के मद्देनज़र महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पूरे उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर हैं। आज यहाँ के नवाबगंज पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया ने कहा कि पार्टी न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे प्रदेश मे मज़बूत हो रही जिसके लिए बिहार को मॉडल बनाकर पेश किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी को सभी वर्गों के लिए काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि हम लोग सभी के लिए काम करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान यूजीसी के मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि मामला कोर्ट मे इसलिए इस पर बोलना उचित नहीं।