हिंदी
विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम में मैनपुरी पहुंचे अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सभा को संबोधित करते हुए हिंदू राष्ट्र बनाने का आवाहन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि सभी मतों और धर्मों के लोगों के लिए शांति और संविधान के अनुरूप जीवन सुनिश्चित करना है।
महंत राजू दास ने हिंदू राष्ट्र बनाने का किया आवाहन
मैनपुरी: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम में मैनपुरी पहुंचे अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सभा को संबोधित करते हुए हिंदू राष्ट्र बनाने का आवाहन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि सभी मतों और धर्मों के लोगों के लिए शांति और संविधान के अनुरूप जीवन सुनिश्चित करना है।
महंत राजू दास ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि हिंदू राष्ट्र का अर्थ विश्वबंधु भाव और शांति का पालन करना है। उन्होंने कहा कि यह गला काटने, गोली मारने या किसी को बाहर निकालने का नाम नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास इसी दिशा में हैं।
राजू दास ने कहा कि मुस्लिम धर्म को आतंकवादी नहीं कहा गया, बल्कि उन लोगों को आतंकवादी कहा गया जिन्होंने संविधान का पालन नहीं किया, भारत माता की जय और वंदे मातरम नहीं बोला, और बहुसंख्यक समाज के भाव और सम्मान का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी और संविधान का उल्लंघन करने वाले लोग ही आतंकवादी हैं।
महंत राजू दास ने ओवैसी को राजनीतिक भेड़िया और राक्षस बताते हुए कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और राम मंदिर निर्माण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश के बहुसंख्यक समाज के भाव और संस्कृति का अपमान करते हैं।
मैनपुरी : अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू राष्ट्र बनाने का आवाहन किया। राम मंदिर निर्माण, ज्ञानवापी, मथुरा-वृंदावन में भव्य मंदिर निर्माण और कट्टरपंथी पर तीखे बयान। #mainpuri #HinduRashtra #RajuDas #BreakingNews pic.twitter.com/UDD119Kx4E
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 1, 2026
महंत राजू दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण संघर्ष का परिणाम है, और भविष्य में ज्ञानवापी, मथुरा और वृंदावन में भी भव्य मंदिर निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में कोई रोक नहीं सकता।
प्रयागराज में शंकराचार्य को स्नान करने से रोकने पर राजू दास ने कहा कि संत का चोला पहनकर यदि कोई राजनीतिक गतिविधि कर रहा है, तो यह अनुचित है। उन्होंने प्रशासन और राजनीतिक दलों के लिए कड़ा संदेश दिया कि ऐसे मामले स्वीकार्य नहीं हैं।
शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू होने का प्रमाण मांगने पर महंत राजू दास ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले एक पीठ के धर्मगुरु हैं और उनसे प्रमाण मांगने वाला कौन है, इसे वे नहीं मानते और न पहचानते।