हिंदी
मृतक (फाइल फोटो)
Fatehpur: फतेहपुर जिले के बुधईयापुर गांव में बीती रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक कमलेश कुमार, जो खुद का सटरिंग का काम करता था, जिसको गांववालों ने बकरी व भैंस चोरी के शक में लाठी, डंडा और धारदार हथियारों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक घटनास्थल पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। मृतक के छोटे भाई सुमेश उर्फ छोटू ने बताया कि रात 12 से 1 बजे के बीच किसी महिला के फोन आने पर कमलेश घर से बिना किसी को बताए निकल गया। पहले से ही घात लगाकर बैठे गांववालों ने उसे मार दिया।
अंबेडकरनगर में महिला का शव नाली से मिलने पर क्राइम स्टोरी में नया मोड़, निकला विदेशी कनेक्शन
थाने में दी गई तहरीर में मृतक के भाई ने महिला तारा देवी, उसके पति मानसिंह और 12 अन्य गांववालों के खिलाफ नामजद आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला समेत कुल 14 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ghaziabad News: दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर चार लोगों की बचाई जिंदगी
स्थानीय लोग इस घटना को लेकर सकते में हैं और प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
Location : Fatehpur
Published : 5 May 2026, 4:04 PM IST