हिंदी
गाजियाबाद में भीषण आग
Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से आग लगने की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार थाना क्षेत्र स्थित नीति खंड-2 के एक अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बेसमेंट में आग लग गई और देखते ही देखते तीसरी मंजिल तक फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लगी। वहीं राहत और बचाव कार्य करते हुए 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
आग लगने का कारण
शुरूआती जांच में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है मगर सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद पता चलेगी राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी प्रकार जानहानि नहीं हुई।
दक्षिण लेबनान में बड़ा हमला: एंटी-टैंक मिसाइल के बाद इजराइल की जवाबी कार्रवाई, 17 लोगों की मौत
फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पूरी तरह पर काबू पाने में जुटी है। और आसपास के इलाके में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई। घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत है।
West Bengal: सीएम का नाम तय करने कोलकाता जा रहे शाह और राजनाथ, शपथ ग्रहण 9 मई को
आग की घटनाएं लगातार
गौरतलब है कि आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, गर्मी के साथ- साथ आग लगने की खबर भी हर दिन आ रही है। जो कि चिंता का विषय है। आग लगने से कई लोगों की मौत भी हो जाती है तो कई लोग घायल भी हो जाते हैं, बावजूद ये आग की घटनाएं थम नहीं रही है।
Location : Ghaziabad
Published : 5 May 2026, 3:02 PM IST
Topics : fire ghaziabad news Latest News UP News