हिंदी
गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Img: Google)
New Delhi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इस सस्पेंस ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कोलकाता पहुंचने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, वे पार्टी विधायकों के साथ बैठक करेंगे और संभावित नामों पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री कौन इसका फैसला दिल्ली में आज
इसके अलावा, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक भी अहम मानी जा रही है, जिसमें अंतिम फैसला हो सकता है।
चुनाव प्रचार के दौरान ही यह साफ कर दिया गया था कि पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री राज्य का ही मूल निवासी होगा। इसी वजह से पार्टी ने बिना किसी चेहरे के चुनाव लड़ा था। अब जब जीत मिल चुकी है, तो उस वादे को निभाने की चुनौती सामने है।
बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण में गुरुदेव रवींद्रनाथ का फैक्टर करेगा काम
मुख्यमंत्री पद के लिए कई बड़े नाम चर्चा में हैं। इनमें सबसे आगे शुभेंदु अधिकारी का नाम बताया जा रहा है, जिन्होंने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो अहम सीटों से जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत की है।
इसके अलावा दिलीप घोष, स्वपन दासगुप्ता और शमिक भट्टाचार्य जैसे नेताओं के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। इन सभी के बीच किसे अंतिम रूप से चुना जाएगा, यह अभी तय नहीं है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री का चयन सिर्फ लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया जाएगा। पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश में है जो संगठन और सरकार दोनों को मजबूती दे सके।
Location : New Delhi
Published : 5 May 2026, 2:15 PM IST
Topics : Amit Shah Assembly Election Results 2026 Rajnath Singh West Bengal Next CM West Bengal Election