हिंदी
लेबनान पर इजराइल का हमला
New Delhi: दक्षिण लेबनान में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। Hezbollah के दो सशस्त्र आतंकियों ने इज़राइली सेना पर एंटी-टैंक मिसाइल दागी, जिसके बाद Israel Defense Forces (आईडीएफ) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक इमारत को निशाना बनाया। इस हमले में अब तक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है।
🎯🎥WATCH: 2 armed Hezbollah terrorists launched an anti-tank missile toward IDF soldiers in southern Lebanon. In response, the IDF struck the structure. pic.twitter.com/HmxypSWGoL
— Israel Defense Forces (@IDF) May 5, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी Lebanon में तैनात आईडीएफ सैनिकों को निशाना बनाते हुए हिज़्बुल्लाह आतंकियों ने एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल दागी। यह हमला सीमा के नजदीक हुआ, जहां पिछले कुछ समय से तनाव बना हुआ था।
हमले के तुरंत बाद आईडीएफ ने उस इलाके की पहचान कर जवाबी एयरस्ट्राइक की। सेना ने उस संरचना (बिल्डिंग) को निशाना बनाया, जहां से हमले की आशंका जताई गई थी।
Location : New Delhi
Published : 5 May 2026, 1:42 PM IST