Israel Attacks Houthis: इजरायल का यमन पर बड़ा हमला, सना में हूती प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों की मौत
यमन की राजधानी सना में इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। हमले में हूती सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और उनके कई कैबिनेट सदस्य मारे गए हैं। इजरायली सेना ने यह कार्रवाई हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर की।