गुरुग्राम में इंसानियत शर्मसार: सरिया चोरी के शक में पांच नाबालिगों को बनाया बंधक, बेरहमी की सारी हदें की पार
गुरुग्राम के नाथूपुर इलाके में सरिया चोरी के शक में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोपियों ने बच्चों के साथ मारपीट की और गुप्तांगों पर पेट्रोल डालकर यातनाएं दीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।