रोशनी से चमकी रेलवे रोड, लेकिन पौधों ने खोल दी सुंदरीकरण की पोल? प्लास्टिक के डिब्बों में हरियाली पर उठे सवाल

यूपी के फर्रुखाबाद की रेलवे रोड को नया रूप देने के लिए चौड़ीकरण से लेकर आकर्षक लाइटिंग तक कई काम हुए, लेकिन अब सुंदरीकरण की एक तस्वीर चर्चा में है। सड़क किनारे लगाए गए पौधों को देखकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 August 2026, 8:23 PM IST
google-preferred

Farrukhabad: यूपी के फर्रुखाबाद शहर की प्रमुख रेलवे रोड को नया रूप देने के लिए नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की ओर से चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम कराया गया। सड़क पर आकर्षक लाइटें लगने के बाद इसका रूप भी बदला नजर आ रहा है। हालांकि, अब इसी सुंदरीकरण में लगाए गए पौधे चर्चा का कारण बन गए हैं। वजह है इन पौधों को लगाने का तरीका, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

पक्के गमलों की जगह प्लास्टिक के डिब्बे

रेलवे रोड पर सुंदरीकरण के तहत जगह-जगह पौधे लगाए गए हैं। लोगों की नजर इन पौधों पर इसलिए गई क्योंकि इन्हें सामान्य या आकर्षक पक्के गमलों में लगाने के बजाय प्लास्टिक के डिब्बों में लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की प्रमुख और व्यस्त सड़क के सुंदरीकरण में छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। जब सड़क का चौड़ीकरण कराया गया और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की गई, तो पौधों के लिए भी ऐसे गमलों का इस्तेमाल होना चाहिए था, जो सड़क की सुंदरता में चार चांद लगाते।

ये भी पढ़ें- कौन बनेगा राम मंदिर का पहला CEO? 16 दावेदारों की दौड़ खत्म, अब सिर्फ 3 नामों पर लगेगी मुहर

लाइटिंग ने बढ़ाई खूबसूरती

रेलवे रोड पर लगी लाइटें लोगों का ध्यान खींच रही हैं और सड़क का नजारा पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है। लेकिन प्लास्टिक के डिब्बों में लगे पौधे पूरे सुंदरीकरण की तस्वीर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था भी जरूरी है। अगर पौधों को व्यवस्थित और मजबूत गमलों में लगाया जाए तो हरियाली के साथ सड़क का सौंदर्य भी और बेहतर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- लगातार दर्ज होते रहे मुकदमे, अब पुलिस की नजर में रहेगा हर कदम… शमशुल उर्फ सोनू खान पर हुई बड़ी कार्रवाई

अब नगर पालिका से जवाब की उम्मीद

स्थानीय लोगों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब रेलवे रोड के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण पर काम किया गया, तो पौधों के लिए उचित गमलों की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। क्या प्लास्टिक के डिब्बे केवल अस्थायी व्यवस्था हैं या इन्हीं में पौधों को रखा जाएगा, यह भी स्पष्ट नहीं है।

Location :  Farrukhabad

Published :  13 August 2026, 8:23 PM IST

Advertisement