हिंदी
भीड़ ने युवक को घेरा
Hamirpur: दशहरा मेला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक है, बल्कि हर साल यह मेला लाखों लोगों का आकर्षण भी बनता है। लेकिन इस बार हमीरपुर के दशहरा मेला में एक घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। महिलाओं ने एक युवक को उसकी अश्लील हरकतों की सजा दे डाली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह घटना मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड के पास हुई, जहां एक मनचला युवक महिलाओं के साथ आई लड़कियों का पीछा कर रहा था और उनके बारे में घटिया टिप्पणियां कर रहा था।
बताया जा रहा है कि युवक ने कई महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ की और उनकी इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश की। महिलाओं ने उसे चेतावनी दी, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। गुस्साए महिलाओं और लड़कियों ने फिर उसे पकड़ लिया और 10 मिनट तक उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक लहूलुहान हो गया और उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
दशहरा मेला से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत: फडणवीस के कटाक्ष, ठाकरे का जवाब और राहुल गांधी पर हमला
अजीब बात यह थी कि इस पूरे घटनाक्रम में मेला स्थल पर तैनात पुलिस बल को न तो कोई दिखा और न ही उन्होंने किसी तरह का हस्तक्षेप किया। महिलाओं की यह सामूहिक प्रतिक्रिया न केवल युवक को उसकी सजा दिलवाने का कारण बनी, बल्कि यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं युवक की पिटाई कर रही हैं, जबकि आसपास खड़े लोग सिर्फ इसे देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।
सगी बहन की शादी में शामिल नहीं होंगे अभिषेक शर्मा? जानिए आखिर क्यों पहुंच गए दूसरे शहर
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेला प्रशासन और पुलिस विभाग दोनों के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिला। कई स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए और कहा कि अगर पुलिस समय पर मौके पर मौजूद होती, तो यह घटना इतनी बड़ी नहीं होती। साथ ही, उन्होंने मेला प्रशासन से मांग की कि आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
Location : Hamirpur
Published : 3 October 2025, 4:55 PM IST
Topics : Dussehra hamirpur news UP Police women power क्राइम