UP पुलिस में बड़ा फेरबदल: गोरखपुर में 54 पुलिसकर्मियों के तबादले,जानें पूरी खबर

जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए गोरखपुर पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में तैनात 54 पुलिसकर्मियों को तत्काल पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर: जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए गोरखपुर पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में तैनात 54 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों, शाखाओं और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल उनके नए कार्यस्थल के लिए रवाना कर अनुपालन आख्या लौटती डाक से उपलब्ध कराई जाए।

महिला आरक्षी और आरक्षियों की तैनाती

जारी सूची के अनुसार, कई उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी और आरक्षियों की तैनाती बदली गई है। कुछ कर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है, जबकि कई को थानों से विशेष शाखाओं और अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।

UP Crime: होली पर माहौल बिगाड़ने वाले 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानें पूरी खबर

तबादला सूची में उपनिरीक्षक सज्जन शरण को गगहा से सीसीटीएनएस शाखा में भेजा गया है। वहीं महिला कांस्टेबल संजना सिंह को रामगढ़ताल से अन्य थाना क्षेत्र में तथा रजना कुमारी और पार्वती देवी को महिला थाना से कांस्टेबल मुख्यालय महिला शाखा में स्थानांतरित किया गया है। सोनम यादव को गगहा से आंकिक शाखा में तैनाती दी गई है।

कैंट थाना क्षेत्र में नई तैनाती

इसके अलावा शोएब अली को डांगहा से आईजीआरएस सेल, अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से आईजीआरएस, जबकि संजय कुमार, संदीप शुक्ला और रियाज अंसारी को पुलिस लाइन से सीओ पेशी कार्यालय में भेजा गया है।यातायात शाखा में तैनात कई आरक्षियों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है। इनमें संतोष कुमार बिंद को खोराबार, बृजेश यादव को हरपुर बुदहट, ओमप्रकाश को झंगहा, सूर्यकांत सिंह को चिलुआताल और आरिफ सलीम को कैंट थाना क्षेत्र में नई तैनाती मिली है।

पिपराइच और चिलुआताल जैसे थानों में भेजा

इसी तरह पुलिस लाइन से कई कर्मियों को चौरी चौरा, बड़हलगंज, झंगहा, पिपराइच और चिलुआताल जैसे थानों में भेजा गया है। वहीं कुछ कर्मियों की तैनाती विशेष शाखाओं जैसे न्यायालय सम्मन सेल, मानवाधिकार, वीआईपी सेल और यूपी-112 में की गई है। तबादला सूची में कुछ आदेशों में संशोधन भी किया गया है। उदाहरण के तौर पर मुंशी कृतराम का पुलिस लाइन से यूपी-112 में किया गया पूर्व

स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें कैंट में तैनात किया गया है, जबकि कांस्टेबल सुनील कुमार यादव का साइबर थाना से वीआईपी सेल में स्थानांतरण निरस्त करते हुए नई तैनाती दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक जरूरत और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जा

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 6 March 2026, 6:55 PM IST

Advertisement
Advertisement