समंदर के सीने पर गरजेंगी अब ये महिला! कौन है भारतीय नौसेना की पहली फाइटर पायलट?
3 जुलाई 2025 को भारतीय नौसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा, जब पहली बार एक महिला अधिकारी को फाइटर पायलट की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब तक महिलाएं नौसेना में हेलीकॉप्टर और टोही विमान तक सीमित थीं, लेकिन इस ऐतिहासिक दिन से वे लड़ाकू विमान भी उड़ाने लगी हैं – देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में अब महिला शक्ति भी आसमान से दुश्मनों को जवाब देगी।