हिंदी
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (सुआक्टा) के चुनाव में डॉ शशिकांत राव अध्यक्ष और डॉ त्रिलोकी नाथ महामंत्री चुने गए। चार जनपदों के शिक्षकों ने भारी मतदान कर नई कार्यकारिणी को चुना।
डॉ शशिकांत राव अध्यक्ष और डॉ त्रिलोकी नाथ महामंत्री चुने गए
Maharajganj: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (सुआक्टा) का अधिवेशन एवं चुनाव जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में विश्वविद्यालय से संबद्ध चार जनपद महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती एवं संतकबीर नगर के 10 अशासकीय महाविद्यालयों के कुल 198 मतदाताओं में से 189 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज, खलीलाबाद के डॉ शशिकांत राव ने 98 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनय कुमार सिंह को 7 मतों से पराजित किया। विनय कुमार सिंह को 91 मत मिले।
महामंत्री पद पर शिव हर्ष पीजी कॉलेज, बस्ती के डॉ त्रिलोकी नाथ ने एपीएन पीजी कॉलेज, बस्ती के प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध को 8 मतों से हराकर जीत दर्ज की। डॉ त्रिलोकी नाथ को 98 जबकि प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध को 90 मत प्राप्त हुए।
संयुक्त मंत्री पद पर एपीएन पीजी कॉलेज, बस्ती के डॉ महेंद्र कुमार सोनी ने शिव हर्ष पीजी कॉलेज, शोहरतगढ़ के डॉ अरविंद त्रिपाठी को 29 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। डॉ महेंद्र सोनी को 113 और डॉ अरविंद त्रिपाठी को 68 मत मिले।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अजय कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि उपाध्यक्ष पद पर डॉ विपिन यादव, महिला संपर्क उपाध्यक्ष पद पर डॉ किरण देवी, सह मंत्री पद पर देवेंद्र पाठक तथा प्रतिनिधि पद पर डॉ उमेश चंद तिवारी और डॉ रमेश कुमार का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रांतीय स्तर के कई पदाधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, जिनमें डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ मनोज पांडेय, डॉ विमल वर्मा, डॉ गंगेश कुमार दीक्षित एवं एआईफुक्टो के महासचिव डॉ राजेश मिश्र प्रमुख रहे।
देवरिया में SIR प्रक्रिया पर उठे कई सवाल, सामने आई बड़ी चूक; जानिये पूरा माजरा
चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारियों एवं शिक्षकों-कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई और निष्पक्ष रूप से प्रक्रिया को संपन्न कराया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ शशिकांत राव ने कहा कि वे उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमियों को दूर करने के साथ शिक्षक हितों की मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। वहीं महामंत्री डॉ त्रिलोकी नाथ और उपाध्यक्ष डॉ विपिन यादव ने शिक्षक सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अजय कुमार मिश्रा ने सभी पर्यवेक्षकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।