Sarkari Naukri: टेक प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा मौका, C-DAC में 805 पदों पर बंपर भर्ती; जानें कैसे करें आवेदन

C-DAC भर्ती 2026 में 805 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष रखी गई है। प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई पदों के लिए उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 February 2026, 5:43 PM IST
google-preferred

New Delhi: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और उम्र की सीमा के कारण अब तक कई मौके हाथ से निकल चुके थे, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने साल 2026 के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 805 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

किन पदों पर होगी भर्ती

C-DAC की इस भर्ती प्रक्रिया में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन और प्रोजेक्ट एसोसिएट जैसे अहम पदों को शामिल किया गया है। ये सभी नियुक्तियां केंद्र सरकार की विभिन्न तकनीकी और शोध परियोजनाओं के लिए की जाएंगी।

देशभर के C-DAC सेंटर्स में पद

इस भर्ती में देश के अलग-अलग C-DAC सेंटर्स पर पद भरे जाएंगे। नोएडा में सबसे ज्यादा 283 पद, हैदराबाद में 105, चेन्नई में 97, बेंगलुरु में 93, तिरुवनंतपुरम में 73, पुणे में 65, मुंबई में 27, नॉर्थ ईस्ट में 27, दिल्ली में 20 और कोलकाता में 15 पद निर्धारित किए गए हैं।

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरा अपडेट

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बी.टेक/बी.ई, एम.ई/एम.टेक, एम.एससी या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार अनुभव और अन्य तकनीकी योग्यताएं भी मांगी गई हैं, जिनका विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है।

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका (Img- Internet)

56 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

C-DAC भर्ती 2026 की सबसे खास बात इसकी अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष रखी गई है। इससे उन उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा, जो अब तक उम्र के कारण सरकारी नौकरियों से वंचित रह गए थे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आकर्षक वेतन और करियर ग्रोथ

C-DAC में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती में वार्षिक वेतन लगभग 4.49 लाख रुपये से शुरू होगा, जो पद और अनुभव के आधार पर और अधिक हो सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अत्याधुनिक तकनीक और केंद्र सरकार के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए उम्मीदवारों को C-DAC की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाना होगा।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिहार SDRF में 10वीं पास के लिए भर्ती शुरू; जानें आवेदन करने का आसान तरीका

आवेदन कैसे करें

आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले C-DAC की वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित सेंटर या लोकेशन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारियां भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 February 2026, 5:43 PM IST

Advertisement
Advertisement