Gorakhpur: विदेशी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, मास्टरमाइंड दबोचा गया

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को थाना राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

Gorakhpur: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को थाना राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता, थाना राजघाट के नेतृत्व में उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम ने थाना राजघाट पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 324/2023 से संबंधित वांछित एवं इनामिया अभियुक्त फारुक अली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त फारुक अली पुत्र आशिक अली मूल रूप से जनपद संतकबीर नगर के थाना दुधारा क्षेत्र के सिसवा दाखिली का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह महाराष्ट्र के ठाणे जनपद स्थित भिवंडी इलाके में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त फारुक अली पर आरोप है कि उसने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से पैसे ऐंठे और बाद में धोखाधड़ी कर फरार हो गया। मामले में उसके खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी, 406 और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

क्रिकेट के 73 नियमों में बड़ा बदलाव: 1अक्तूबर 2026 से लागू होंगे नए कानून, टेस्ट से लेकर बैट और बॉल तक…बदले कई नियम

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, जिसमें ठगी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अभियुक्त ने किन-किन लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया और कितनी धनराशि का गबन किया गया।

अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश भी तेज

इस पूरी कार्रवाई को थाना राजघाट पुलिस टीम की सतर्कता और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सुधीर कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य आरक्षी कयूम अली शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

चंदौली: लाल हुडी पहने नाबालिग ने की दिनदहाड़े लाखों की लूट, तलाश में जुटी पुलिस

ठगी के शिकार लोगों को न्याय की उम्मीद

इस सफलता से न सिर्फ ठगी के शिकार लोगों को न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि यह कार्रवाई ऐसे अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी है कि कानून से बच पाना अब आसान नहीं होगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 4 February 2026, 7:17 PM IST

Advertisement
Advertisement