हिंदी
सुबह खून से लथपथ मां‑बेटे के शव देखे रोते बिलखते परिजन (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में रविवार की रात हुई खौफनाक वारदात ने सोमवार सुबह पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घर के भीतर 40 वर्षीय मां शिवपत्ती मौर्या और उनके 12 वर्षीय बेटे अयान का खून से लथपथ शव मिलने से गांव में भय और सन्नाटा फैल गया। परिवार के बड़े सदस्य शहर में होने के कारण घर में केवल मां‑बेटा ही मौजूद थे। अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से दोनों की हत्या कर दी, जिससे इलाके में चर्चा और डर का माहौल बन गया।
सुबह करीब 8 बजे जब एक शटरिंग मिस्त्री काम पर जा रहा था, उसकी नजर अचानक घर के अंदर पड़ी। जैसे ही उसने झांका, वह सदमे में आ गया। घर के भीतर मां और बेटा खून में लथपथ पड़े थे। मिस्त्री ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ ही मिनटों में पूरा गांव घटना स्थल पर इकट्ठा हो गया। लोग घटना की भयावहता देखकर चौंक गए और हर किसी के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था।
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार और भारी वस्तु से सिर पर वार कर दोनों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।#UPCrime… pic.twitter.com/0rg939jqbV
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2026
पुलिस ने मृतकों की पहचान शिवपत्ती मौर्या (40 वर्ष) और उनके बेटे अयान (12 वर्ष) के रूप में की। परिवार के पिता दिनेश मौर्या रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। घर में उनकी तीन बेटियां शहर में थीं, इसलिए घटना के समय घर में सिर्फ मां‑बेटा ही थे। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि हत्या रात में हुई और फिलहाल हत्या के पीछे का कारण अज्ञात है।
घटना की सूचना मिलते ही अंतू थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर में मौजूद साक्ष्य इकट्ठा किए गए और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि पुलिस पड़ोसियों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है ताकि अपराधियों तक जल्द से जल्द पहुंच बनाई जा सके।
Location : Pratapgarh
Published : 16 March 2026, 1:11 PM IST