हिंदी
पुलिस ने किया गिरफ्तार
Maharajganj: महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी में एक शादी समारोह उस समय विवाद का अखाड़ा बन गया, जब डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 30 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे बारात के दौरान शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शादी समारोह की खुशियां तनाव में बदल गईं।
Maharajganj: पैसों के विवाद ने बढ़ाया तनाव, बीजेपी नेता समेत दो गिरफ्तार; पुलिस की सख्त कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—मुकेश, दुर्गेश और साहिल—को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कानूनी कार्रवाई की है।
Location : Maharajganj
Published : 1 May 2026, 1:16 PM IST
Topics : arrested dance DJ Maharajganj wedding