डीएम और नपा चेयरमैन ने बुद्ध पूर्णिमा पर कर्मचारियों को किया सम्मानित

महराजगंज में श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा पर अम्बेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, नगर पालिका सभागार में कर्मचारियों को सम्मानित कर दिए गए पुरस्कार, अधिकारियों ने श्रमिकों के योगदान की सराहना की।

महराजगंज: जनपद में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य और गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामाजिक समरसता, श्रमिकों के सम्मान और महान विभूतियों के विचारों को याद  किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

Maharajganj: महराजगंज के मिठौरा में विकास कार्यों की कमी से ग्रामीण परेशान, तेंदुए के आतंक के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर

भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश

इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश तथा बाबा साहब के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों के विचार हमें एक बेहतर और समतामूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

विशेष सम्मान समारोह

श्रनगर पालिका परिषद सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की।

|Video| महराजगंज स्टेडियम में बड़ा बवाल! खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, जानें पूरा मामला

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, प्रधान लिपिक बैकुंठ नाथ यादव, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई प्रवेशक इंद्राशन, कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार, कार्यालय सहायक संदीप साहनी समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सफाई मित्रों में रामलाल, संजय, साजन, हफीजुल्ला, बृजेश, राजकुमार, भरत और विन्द्रेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

Location :  Maharajganj

Published :  1 May 2026, 12:56 PM IST

Related News

Advertisement