हिंदी
Maharajganj: धानी बाजार क्षेत्र में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत और आपूर्ति को लेकर अफवाह फैल गई, जिससे अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह से ही पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल व डीजल भरवाने उमड़ पड़े।
इंडियन ऑयल के पंप संचालक ने बताया कि सुबह 6:00 से 12:00 बजे तक लोगों को ईंधन दिया गया। अफवाह के चलते लोग बड़े-बड़े गैलन और बोतलों में स्टॉक कर रहे थे, जिससे थोड़ा असुविधा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और 3:00 बजे के बाद पुनः पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा।
एचपी पेट्रोलियम के मैनेजर ने स्पष्ट किया कि ईंधन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अफवाह के कारण लोग अपनी गाड़ियों में फुल टैंक भरवा रहे हैं और डब्बों में स्टॉक कर रहे हैं, जिससे व्यवधान हो रहा है। पेट्रोल वितरण सुबह 6:00 से 10:00 बजे और शाम 3:00 से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
महाराजगंज में सड़क पर चीखती रही महिला, टूट पड़ा दबंग युवक, CCTV ने खोल दिया राज
धानी पुलिस चौकी की देखरेख में पेट्रोल वितरण किया जा रहा है, ताकि पंप पर कहीं भी मारपीट या अनुशासनहीनता न हो। अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है।
Location : Maharajganj
Published : 26 March 2026, 2:17 PM IST
Topics : Dhani Bazaar Fuel Shortage Rumor Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Petrol Diesel Rush UP News