देवरिया में खौफनाक हादसा: बस से टकराई बाइक, कुछ ही पलों में उजड़ गए दो घर

देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नूरीगंज बाजार के पास स्कूली बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 25 March 2026, 2:52 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक तेज रफ्तार स्कूली बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत ने दो युवकों की जिंदगी छीन ली। नूरीगंज बाजार के पास हुई इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी सांसें थम गईं।

नूरीगंज बाजार में हुआ भीषण हादसा

डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के नूरीगंज बाजार के पास दो युवक बाइक से किसी जरूरी काम के लिए भटनी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कूली बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

देवरिया में टीबी जैसी गंभीर बीमारियों को किस तरह किया जा सकता है खत्म? लोगों को ऐसे किया जागरूक

अस्पताल में टूटी सांसों की डोर

सूचना मिलते ही भटनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर लौट रहा था रणधीर… रास्ते में मिली मौत! देवरिया में जानें ऐसा क्या हुआ जिसने दे दिया जीवनभर का गम ?

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतकों की पहचान बरडीहा निवासी 20 वर्षीय अभिषेक यादव और रफुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। अभिषेक ने हाल ही में इंटर की परीक्षा पास की थी और अपने भविष्य को लेकर सपने संजो रहा था। वहीं रफुल्लाह अंसारी मुर्गा व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और अपने परिवार का सहारा था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस अफसर ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 25 March 2026, 2:52 PM IST

Advertisement