Deoria: राप्ती नदी के किनारे मिला 38 वर्षीय युवक का शव, इलाके में दहशत

देवरिया के रुद्रपुर में राप्ती नदी के किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आई! शनिवार दोपहर करीब दो बजे शव दिखाई देने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 October 2026, 6:18 AM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के रुद्रपुर राप्ती नदी के किनारे शनिवार के दोपहर करीब दो बजे एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान गोरखपुर जनपद के गोला बाजार निवासी आशुतोष राय के रूप में हुई। पुलिस को शव के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान करने में मदद मिली। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करते ही रोने-बिलखने लगे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

डाइनामाइट न्यूज की खबर का असर: देवरिया में बच्चे की मौत के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।

देवरिया में कुर्सी पर हमला, टेंडर विवाद में ईओ को जबरन अगवा करने की कोशिश, मचा बवाल

पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक सागर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  11 October 2026, 6:15 AM IST

Advertisement