हिंदी
रुद्रपुर के मलाह टोली वार्ड में टूटी सड़कें और नालियां (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जिले के नगर पंचायत रुद्रपुर के विकास कार्यों की हकीकत इस समय मलाह टोली वार्ड में साफ दिखाई दे रही है। यहां दर्जनों स्थानों पर नालियां टूटी पड़ी हैं, सड़कें उखड़ चुकी हैं और गिट्टी व सीमेंट की जगह केवल मिट्टी डालकर रास्तों को छोड़ दिया गया है। बरसात के मौसम में यह मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत रुद्रपुर द्वारा विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं। मौके पर न तो गुणवत्तापूर्ण निर्माण दिखाई देता है और न ही लोगों की सुरक्षा का कोई इंतजाम। नालियों की खुदाई के बाद ऊपर रखी गई स्लैब भी जगह-जगह टूट चुकी हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
Deoria: लालच की आग में जला सात जन्मों का वादा! रुद्रपुर पुलिस ने दबोचा दहेज हत्या का आरोपी
मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया। बरसात के कारण सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना और लोगों का दैनिक आवागमन मुश्किल हो गया है।
Deoria: एसपी अभिजीत आर. शंकर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
लोगों ने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स की रकम से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी केवल फाइलों में विकास की गंगा बहा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल सड़क और नालियों का मानक के अनुरूप निर्माण कराने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जनता की परेशानी कब खत्म होगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी जमीनी हकीकत देखने निकलेंगे या फिर विकास केवल सरकारी कागजों तक ही सीमित रहेगा?
Location : Deoria
Published : 6 August 2026, 3:55 PM IST