विकास का ढोल, हकीकत में झोल; रुद्रपुर के मलाह टोली वार्ड की बदहाली बयां कर रही नगर पंचायत का सच
देवरिया के रुद्रपुर नगर पंचायत के मलाह टोली वार्ड में टूटी नालियां, उखड़ी सड़कें और जलभराव से लोग परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच, सड़क-नाली निर्माण और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।