हिंदी
53 उपनिरीक्षकों का किया तबादला (IMG: Dynamite News)
Deoria: पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 53 उपनिरीक्षकों (उ0नि0) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस सूची में कई थानों पर तैनात उपनिरीक्षकों के साथ-साथ लाइन हाजिर रहे उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनाती बदलते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
एक साथ 53 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को देवरिया पुलिस का हालिया सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Deoria: छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा दुग्धेश्वरनाथ के दरबार में दिखा अद्भुत नजारा
एक साथ 53 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को देवरिया पुलिस का हाल के समय का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। अब नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।
Location : Deoria
Published : 6 August 2026, 8:01 AM IST