Deoria: रेस्टोरेंट की चाऊमीन में अचानक दिखा कुछ ऐसा भयानक… देखकर उड़े ग्राहक के होश, मची अफरातफरी

देवरिया के पथरदेवा बाजार स्थित बेकरी रेस्टोरेंट की चाऊमीन में मरी हुई छिपकली मिलने से सनसनी फैल गई है। नूडल्स के बीच छिपकली का सिर और धड़ मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Updated : 4 August 2026, 3:24 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के पथरदेवा बाजार स्थित सिनेमा रोड पर संचालित 'रॉयल बेकरी रेस्टोरेंट' से मंगाई गई चाऊमीन के भीतर एक मरी हुई छिपकली मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से आम जनता की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर लोगों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पथरदेवा बाजार के सिनेमा रोड पर स्थित रॉयल बेकरी रेस्टोरेंट से एक ग्राहक ने चाऊमीन का ऑर्डर दिया था। जब ग्राहक ने खाने के पैकेट को खोला और नूडल्स खाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी नजर चाऊमीन के अंदर पड़ी। नूडल्स, प्याज और सॉस के बीच एक मरी हुई छिपकली का सिर और धड़ साफ-साफ दिखाई दे रहा था। इस खौफनाक नजारे को देखकर ग्राहक के होश उड़ गए।

पीड़ित ग्राहक ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया, "खाना खाते समय जैसे ही मेरी नजर उस पर पड़ी, मेरे तो होश ही उड़ गए। गनीमत रही कि समय रहते ध्यान चला गया, वरना कोई बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती और किसी की भी जान जोखिम में पड़ सकती थी या तबीयत गंभीर रूप से खराब हो सकती थी।"

सोत नदी पर मंडराया संकट: ककराला पालिका की करतूत से नदी किनारे लग रहे कचरे के अंबार, भड़के ग्रामीणों की बड़ी चेतावनी

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

इस गंभीर घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने समझदारी दिखाते हुए इस पूरे वाकये का एक वीडियो बना लिया। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर आग की तरह फैल गया है। लोग अब सीधे तौर पर रॉयल बेकरी रेस्टोरेंट की साफ-सफाई, हाईजीन और खाद्य गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर फिलहाल रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खाद्य सुरक्षा विभाग में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की एंट्री और जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) हितेंद्र मणि त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि देवरिया के पथरदेवा बाजार स्थित सिनेमा रोड पर स्थित रॉयल बेकरी रेस्टोरेंट की चाऊमीन में छिपकली पाए जाने की शिकायत विभाग तक पहुंच चुकी है।

लाखों आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिए खुल सकता है खजाना, अनुपूरक बजट में बढ़ेगा मानदेय?

उन्होंने आगे बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक विशेष टीम को तुरंत मौके पर निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। यह टीम घटनास्थल और संबंधित प्रतिष्ठान की बारीकी से जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  4 August 2026, 3:24 PM IST

Related News

Advertisement