Deoria E Challan News: सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई, सैकड़ों वाहन चालकों पर ई-चालान

देवरिया में यातायात माह 2025 के तहत पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट, स्टंटिंग और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई हुई। कुल 168 वाहनों का ई-चालान किया गया और 4 वाहन सीज किए गए। छात्रों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 November 2025, 4:32 PM IST
google-preferred

 

Deoria: देवरिया में यातायात माह नवंबर 2025 के तहत यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सड़क पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकना था। अभियान में देवरिया यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों, ओवरब्रिज, बस स्टैंड, मालवीय रोड और न्यू कॉलोनी स्थित हॉस्पिटल क्षेत्रों में वाहन चेकिंग की।

चालान और सीजिंग की कार्रवाई

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट वाले वाहन, तीन सवारी वाहन पर स्टंट करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विशेष रूप से यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कसया बाईपास में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अभियान में कुल 168 वाहनों का ई-चालान किया गया और 4 वाहनों को सीज किया गया।

देवरिया में असलहा तस्कर से मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी गिरफ्तार

यातायात नियमों का पालन और संदेश

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर अनुशासन बनाए रखना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। नियमों का पालन करने से न केवल चालकों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है बल्कि सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्थापन भी बेहतर होता है। इस अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शिक्षा और जागरूकता भी अभियान का हिस्सा

अभियान के दौरान केवल चालान और सीजिंग ही नहीं की गई, बल्कि युवाओं और छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कसया बाईपास में यातायात पुलिस ने छात्रों को हेलमेट पहनने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

देवरिया से कानपुर कमाने गए चार मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम; पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ?

पुलिस का संदेश

यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। उनका कहना है कि जनता का सहयोग और नियमों का पालन ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि दुर्घटनाओं से जीवन की सुरक्षा करना है।

 

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 20 November 2025, 4:32 PM IST