हिंदी
अवैध कब्जा हटाकर बहाल करने पर बातचीत करते हुए डीएम (फोटो- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: जनता दर्शन में पहुंची शिकायत पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व टीम को मौके पर भेजकर पैमाइश कराने के निर्देश दिए। जांच के बाद प्रशासन ने पूर्व में उपलब्ध कराए गए वैकल्पिक मार्ग से अवैध कब्जा हटाकर उसे दोबारा बहाल करने का निर्णय लिया है, जिससे शिकायतकर्ता को आवागमन की सुविधा मिल सके।
जानकारी के अनुसार, विकास खंड रामपुर कारखाना के ग्राम सिरसिया निवासी संतोष कुमार शर्मा ने जनता दर्शन में अपने घर तक पहुंचने के लिए मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं प्रभारी खंड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना को राजस्व टीम के साथ मौके पर जांच करने के निर्देश दिए।
Deoria: सांसद शशांक मणि ने दूसरे साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, विकसित भारत के संकल्प पर की चर्चा
जमीन की जायजा करते हुए डीएम (फोटो- डाइनामाइट न्यूज़)
निर्देश के अनुपालन में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता का मकान तथा संबंधित भूमि पोखरी (तालाब) की जमीन पर स्थित है। साथ ही यह भी पाया गया कि वर्तमान स्थिति में वहां नया रास्ता निकालने के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है।
राजस्व टीम की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में प्रशासन द्वारा शिकायतकर्ता को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया था, लेकिन बाद में एक व्यक्ति ने उस रास्ते पर कब्जा कर आवागमन बाधित कर दिया।
सड़क बहाल (फोटो- डाइनामाइट न्यूज़)
प्रशासन ने अब उसी वैकल्पिक मार्ग से अवैध कब्जा हटाकर रास्ता दोबारा बहाल कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई पूरी कर शिकायतकर्ता को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विधिसम्मत ढंग से सुनिश्चित की जाए।
Location : Deoria
Published : 21 July 2026, 11:35 AM IST