गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन, सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।