हिंदी
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन
Gorakhpur: आम लोगों की समस्याओं का अंबार, न्याय और समाधान की उम्मीद लेकर दूर-दराज से पहुंचे फरियादी और उनके बीच मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कई लोग जमीन विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पुलिस कार्रवाई, पेंशन, आवास और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सुबह से ही मंदिर परिसर में फरियादियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हर किसी के हाथ में अपनी समस्या से जुड़े दस्तावेज थे और उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने के बाद उन्हें राहत मिलेगी।
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल, अचानक तबादलों से पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि स्पष्ट दृष्टि, निर्णायक नेतृत्व और कर्मप्रधान सोच के कारण प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का फोकस केवल शिकायतें सुनने तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर शिकायत की नियमित समीक्षा होनी चाहिए और संबंधित अधिकारी उसकी प्रगति पर नजर रखें।
Location : Gorakhpur
Published : 3 June 2026, 2:39 PM IST