हिंदी
तबादला (Img ; Google)
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अभेद्य बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए कई उप निरीक्षकों और आरक्षियों के तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश जारी होते ही संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लाइन, सहजनवा, पिपराईच, गीडा, बांसगांव और उरुवा बाजार समेत कई थानों से पुलिसकर्मियों को हटाकर मंदिर सुरक्षा में लगाया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुरक्षा की संस्तुति के बाद की गई है।
तबादला सूची में निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता और निरीक्षक अर्चना सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में लगाया गया है। वहीं उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह, मनोज कुमार शर्मा, चन्द्र नारायण पाण्डेय, अरविन्द सिंह, शेषनाथ कनौजिया, संजय कुमार, बगेदन राम और रमेश कुमार सिंह को भी अलग-अलग इकाइयों से स्थानांतरित कर मंदिर सुरक्षा ड्यूटी सौंपी गई है।
UP Crime: गोरखनाथ पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी का किया ये हाल
इसके अलावा उप निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ कार्यालय भेजा गया है। उप निरीक्षक रंजीत पाण्डेय को बांसगांव से सहजनवा थाना और ओम प्रकाश यादव को पुलिस लाइन से गगहा थाना स्थानांतरित किया गया है। आरक्षी निशांत कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रवर्तन दल में तैनाती दी गई है।
Location : Gorakhpur
Published : 9 May 2026, 4:08 AM IST