हिंदी
अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गोरखनाथ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लिस अधीक्षक के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को इलाके में कानून…पढिए पूरी खबर
आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर: अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गोरखनाथ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को इलाके में कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, थाना गोरखनाथ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 70/2026 के तहत धारा 191(2), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 324(4), 351(3) बीएनएस में नामजद आरोपियों को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विक्की बांसफोर, राहुल कुमार, छोटे उर्फ मोहित और विकेश लाल के रूप में हुई है। सभी आरोपी जटेपुर उत्तरी डोमखाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
लाठी-डंडों से हमला
घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को आरोपियों ने एकराय होकर वादी के पुत्र और उसकी छोटी बहन के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों की नीयत जान से मारने की थी, जिसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।
रामनगर में मासूम के साथ हैरान कर देने वाली हरकत, परिजनों का फूटा गुस्सा; जानें पूरा मामला
मामले में तेजी से कार्रवाई
पुलिस की सक्रियता के चलते मामले में तेजी से कार्रवाई की गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने काम किया। टीम में उपनिरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में छोटे-मोटे विवाद बढ़ रहे थे, ऐसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पूरी तरह पड़ताल की जा सके।