Deoria: दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

देवरिया के गौरीबाजार में दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 May 2026, 6:37 PM IST
google-preferred

Deoria News: देवरिया में महिला अपराध से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म और धमकी के आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के भी आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला

मामला गौरीबाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार वादिनी द्वारा 20 मई 2026 को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री के साथ आरोपी हरिकेश निवासी थानाक्षेत्र गौरीबाजार ने प्रेम संबंध के दौरान शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। इसके बाद जब पीड़िता ने आगे संबंध रखने से इनकार किया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दबाव बनाने की कोशिश की।

देवरिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को दबोचा

पुलिस ने दर्ज किया केस

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 210/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धाराएं 64(1), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश  पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए गौरीबाजार पुलिस ने आरोपी हरिकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी को रविवार 24 मई 2026 को लबकनी गांव जाने वाले मार्ग के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

देवरिया को सीएम की 655 करोड़ की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

पुलिस कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Location :  Deoria

Published :  24 May 2026, 6:31 PM IST

Advertisement