देवरिया को सीएम की 655 करोड़ की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने देवरिया जिले को करीब 655 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 22 May 2026, 3:50 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले को शुक्रवार को विकास की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के लिए करीब 655 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान कई अहम फोरलेन सड़क परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी गई, जिससे जिले की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने खास अंदाज में लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और जो डर गया, वह समझो मर गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती हैं, लेकिन उनसे भागने वाले लोगों को समाज कभी माफ नहीं करता।

देवरिया में भीषण आग: होजरी और जूते की दुकान जलकर राख, जान बचाने को 30 फीट से कूदे पिता-पुत्र

देवरिया में सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें सड़क और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाएं सबसे अहम रहीं। कई फोरलेन सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखे जाने से आने वाले समय में देवरिया और आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सरकार का दावा है कि नई सड़क परियोजनाओं से व्यापार, आवागमन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही लोगों को जाम और खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

कानून व्यवस्था पर भी सरकार का दावा

देवरिया में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, 100 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ तेल

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कानून व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि पहले व्यापारियों और आम लोगों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब प्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं है। सरकार की सख्ती के कारण अपराधियों में डर है और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  22 May 2026, 3:50 PM IST

Advertisement