रायबरेली में धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती, उद्यान मंत्री ने किया कार्यक्रम को संबोधित

रायबरेली में राज्य कर विभाग के तत्वाधान में दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कई बड़ी बातें कही।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 June 2025, 12:33 PM IST
google-preferred

Raebareli: राज्य कर विभाग के तत्वाधान में दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केंद्र रतापुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित व भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के दानवीर भामाशाह जयंती के सजीव प्रसारण कार्यक्रम को भी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह ने जिस तरह महाराणा प्रताप की सहायता कर देश भक्ति का परिचय दिया। उसी प्रकार हमारे व्यापारी भाई अपनी मेहनत की कमाई का कर देकर देश,राज्य, और जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने दानदाताओं और करदाताओं को आधुनिक भामाशाह कह कर संबोधित किया।

राष्ट्र निर्माण में करदाताओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। यदि व्यापारियों को किसी प्रकार की भी समस्या हो तो उसके लिए तत्काल प्रशासन से संपर्क कर सकते है। प्रशासन उनके व्यापार को सुरक्षा उपलब्ध कराएगा। संस्कृति विभाग ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल अतुल गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष उदित आजाद, लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष राजकमल आजाद, प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष प्रदेश व्यापार मंडल चौहान गुट जी सी चौहान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सीडीओ अर्पित उपाध्याय, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ के अतिरिक्त वाणिज्य कर और सांस्कृतिक विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

अपनी फर्म को मंत्री ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) विभाग ने सरकार को नियमित रूप से टैक्स प्रदान करने वाले व्यक्तियों और व्यवसायों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चयनित करदाताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विभाग द्वारा चयनित करदाताओं को सम्मानित किया। उल्लेखनीय रूप से, उन्होंने खुद अपनी डीपी इंटरप्राइजेज (DPS) नामक फर्म को भी इस अवसर पर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सरकार के राजस्व संग्रह में योगदान देने वाले करदाताओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Location :