DN Exclusive: गौतमबुद्ध नगर के दादरी में भाजपा को धूल चटाएगा अखिलेश यादव का यह खास आदमी

समाजवादी पार्टी का एक ऐसा चेहरा, जिसे संगठन और जमीनी राजनीति दोनों का मजबूत अनुभव माना जाता है, अब चुनावी मैदान में उतर चुका है। इस कदम के बाद दादरी विधानसभा का सियासी समीकरण किस तरह बदल सकता है और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 June 2026, 1:32 PM IST
google-preferred

Noida: गौतमबुद्ध नगर से इस वक्त की बड़ी और राजनीति को अहम मोड़ देने वाली खबर सामने आ रही हैं। गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष और अखिलेश यादव के करीबी इंद्र प्रधान चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर रविवार को इंद्र प्रधान ने चुनाव प्रचार का शुभारंभ कर दिया है। इंद्र प्रधान को दिग्गज नेता कहा जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि इंद्र प्रधान को सभी जाति और बिरादरी का समर्थन मिलेगा।

तेजपाल नागर के खिलाफ आए मैदान में

इस वक्त दादरी विधानसभा के विधायक भाजपा से तेजपाल सिंह नागर हैं। तेजपाल लगातार 2 बार से विधायक हैं। इंद्र प्रधान अब तेजपाल नागर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर चुनाव प्रचार का शुभारंभ रविवार 15 जून से शुरू हो गया।

Prayagraj: पिता-पुत्र के रिश्ते पर फिर लगा खून का दाग, सनसनीखेज घटना से दहला इलाका

भारी संख्या में लोगों ने दिया समर्थन

इंद्र प्रधान ने अपने गांव पल्ला में एक पंचायत बुलाई और चुनाव लड़ने की बात कहीं। इस पंचायत में भारी संख्या में ग्रामीण और समाजवादी पार्टी के नेता पहुंचे। सभी ने इंद्र प्रधान का समर्थन दिया। इस दौरान इंद्र प्रधान ने बताया कि मैं जमीनी मुद्दों को पूरा करने के लिए चुनाव के मैदान में आया हूं।

Agra News: यमुना में युवती के साथ कूदने वाले युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, जानिये पूरा मामला

Location :  Noida

Published :  14 June 2026, 1:32 PM IST

Advertisement