Crime in UP: सहारनपुर में नशा माफिया पर एक्शन,12 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

यूपी के सहारनपुर में मंगलवार को पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ एक्शन किया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा 2.0’ के तहत मंगलवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह मोटी कमाई के लालच में यह धंधा कर रहा था। उसके पास से 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 December 2025, 12:54 AM IST
google-preferred

Saharanpur: जनपद के थाना देहात में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 12 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की कीमत बाजार में 1लाख 20 हजार आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेहट रोड स्मार्ट कालोनी निवासी गरीब साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बेहट रोड पर चैकिंग पर थे। इस दौरान अचानक जैसे ही इंस्पेक्टर सुबे सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ चैकिंग करते करते स्मार्ट कालोनी में पंहुचे तो पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर के पास बेइंतहा गांजा मौजूद हैं।

पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए नशा तस्कर गरीब साहनी पुत्र पवित्र साहनी निवासी ग्राम भरोली थाना सिंहवाडा दरभंगा बिहार हाल निवासी मौहल्ला गोविंद गढ़,आजाद कालोनी मलिन बस्ती देहरादून की घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। जिसके पास मौके से 12 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रूपए बताई गई।

Jhansi: अतिक्रमण हटाने गई टीम का लोगों से टकराव, महिला ने किया हंगामा

डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर सहारनपुर परिक्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली देहात पुलिस ने यह कार्रवाई की।

बिहार से लाया था गांजा

सीओ मनोज यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय था और सहारनपुर व आसपास के क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई करता था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मोटी कमाई के लालच में यह धंधा कर रहा था। उसने बताया कि वह यह गांजा बिहार से किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था और बेचने की फिराक में घूम रहा था।

शामिल सदस्य

यह कार्रवाई थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से ऑपरेशन सवेरा के चलते की। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर सुबे सिहं, सब इंस्पेक्टर संजय राणा,हेड कांस्टेबल मेहराज अली,सनोवर ताज एवम कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह शामिल थे।

सहारनपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का अनोखा कदम, रिफ्लेक्टर अभियान शुरू

पुलिस अब इस तस्कर के नेटवर्क, संपर्कों और सप्लाई चेन की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस धंधे में शामिल अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके। पुलिस का मानना है कि आरोपी के बयानों से नशा तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

Location : 
  • Saharanpur

Published : 
  • 10 December 2025, 12:54 AM IST