हिंदी
Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता आरती पाण्डेय और उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता आरती अपने परिवार के साथ कार में ओबरा से रॉबर्ट्सगंज जा रही थीं। तकनीकी कारणों से उनकी कार लेन संख्या तीन में फंस गई, जिससे थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
इस छोटी सी बाधा को लेकर टोल कर्मियों और वाहन सवारों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि टोल कर्मियों ने लाठी-डंडों और गाली-गलौज का इस्तेमाल करते हुए अधिवक्ता के परिजनों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर आरती पाण्डेय के साथ भी अभद्रता की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार 1 फरवरी की शाम हुई महिला अधिवक्ता आरती पाण्डेय और उनके साथियों से मारपीट की घटना के बाद विवाद बढ़ गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
Location : Sonbhadra
Published : 2 February 2026, 6:34 PM IST