Crime in UP: मुजफ्फरनगर में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, जानिए पूरी स्टोरी

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को प्रेम प्रसंग का एक दिलदहलाने और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्यार में भरोसा टूटने पर एक प्रेमी ने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। घटना पूरे इलाके में सुर्खियों में है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 February 2026, 1:37 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय एक प्रेम कहानी का अंत हो गया जब प्रेमिका की दूसरी जगह होने वाली शादी से नाराज प्रेमी ने गुरुवार को प्रेमिका के घर जाकर पहले उसकी चाकू से गोदकर कर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम बच गया।

घटना के बाद जहां दोनों परिवार में गमो का पहाड़ टूट गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों के बीच था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के भलवा गांव निवासी 27 वर्षीय प्रगति और तकरीबन 30 वर्षीय रोहित के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अनुसूचित जाति से थे और एक ही गांव के रहने वाले थे।

मृतक प्रेमी युगल (फाइल फोटो)

8 फरवरी को प्रेमिका की शादी होनी थी

बताया ये भी जा रहा है कि दोनों गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में एक साथ काम भी किया करते थे लेकिन प्रेमिका प्रगति के परिजनों को उनकी ये प्रेम कहानी मंजूर नहीं थी जिसके चलते प्रगति का रिश्ता उसके परिवार वाले द्वारा कहीं और कर दिया गया था और आगामी 8 तारीख में उसकी शादी तय थी जिससे नाराज होकर रोहित गुरुवार को प्रगति के घर पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक रोहित और प्रगति के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई लेकिन एकाएक रोहित  पर शैतान सवार हो गया। उसने धारदार हथियार से पहले प्रगति पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद उसने खुद को भी चाकू से बुरी तरह से गोद दिया जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

मुंह में राम बगल में छुरी: मुजफ्फरनगर में भगवा चोला धारण करके शकील, शौकीन और इकबाल रहे थे ये धंधा

वही सूचना पर खुद एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने एक कमरे में पड़े प्रेमी युगल की खून से लथपथ लाशों की बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। आपको बता दे कि पुलिस इस मामले में जहाँ गहनता से अपनी जांच पड़ताल कर रही है तो वही प्रथमदृष्टिया आलाधिकारियों का कहना है की घटना प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या से जुड़ी है।

मामले की जानकारी देते आलाधिकारी

एसएसपी का बयान

वारदात को लेकर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर हमारी पूरी टीम एसपीआरए, सीओ और जानसठ की पूरी टीम और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जानसठ थाने  के भलवा गांव में यह घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों दिल्ली- नोएडा में जॉब करते थे। 8 फरवरी 2026 को प्रगति की शादी होने वाली थी। उसका प्रेमी रोहित इस वजह से बहुत ही गुस्से में था।उसे ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं था कि उसकी प्रेमिका उसकी ही आंखों के सामने किसी और की हो जाए। बस इसी खुन्नस में उसने प्रगति को मौत के घाट उतार कर अपनी भी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि एक दूसरे को मारने की बात संज्ञान में लाई जा रही है। जैसा की परिवार वाले बता रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल की टीम

मृतिका की सगी बहन और भाई ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। दोनों एक दूसरे पर प्रेम संबंधों को लेकर आरोप लगा रहे थे। अंत में वह आगबबूला हो गया और बहन और खुद की भी हत्या कर दी।

ATM Fraud Alert: एटीएम पर मदद लेना पड़ सकता है भारी! मुजफ्फरनगर की ये घटना सोचने पर कर देगी मजबूर

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम वारदात की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम पंचायतनामा के बाद कराया जाएगा। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टि से प्रेमसंबंध को लेकर हत्या का मामला सामने आया है।  दोनों मृतकों के घर आमने-सामने है और दोनों एक ही वर्ग जाति के हैं।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 6 February 2026, 1:37 AM IST

Advertisement
Advertisement