हिंदी
जनपद में किसान छुट्टा जानवरों से हलकान हैं। इस बाबत किसानों से गुरुवार को तहसीलदार के मार्फत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अपनी समस्यायों के समाधान की मांग की।
किसानों ने तहसील पहुंचकर की ये मांग
Raebareli: जनपद के सलोन के किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। उन्होंने फसल को छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस नेत्री किरन देवी की अगुवाई में उपजिलाधिकारी के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सलोन को सौंपा।
जानकारी के अनुसार किसानों ने बताया कि अमेठी संसदीय क्षेत्र की सलोन विधानसभा के ब्लाक सलोन के ग्राम घूरनपुर मजरे कमालुद्दीनपुर में छुट्टा जानवरों ने आतंक मचा रखा है। वह आये दिन किसानों की पूरी फसल को नष्ट कर रहे हैं।
UP Police Transfers: रायबरेली में इन्हें मिली एसपी की कमान, ये होंगी चुनौतियां
किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। ये पशु दिन में एक बाग में आराम करते हैं और शाम होते ही किसानों की फसलों को चरने के लिए खेतों में घुस जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस भयंकर ठंड में किसानों को रात भर खेतों में जागकर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि दिन रात रखवाली करने के बावजूद किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान (दिशा) रायबरेली की सदस्य व अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी को ग्रामीणों ने उपरोक्त समस्या से अवगत कराते हुए छुट्टा जानवरों से निजात दिलवाए जाने की माँग की।
इस पर कांग्रेस कार्यकत्री किरन देवी ने गुरुवार को सैकड़ों किसानों के साथ तहसील सलोन पहुंचकर उपजिलाधिकारी सलोंन के नाम सम्बोधित तहसीलदार सलोन को ज्ञापन देकर मांग किया कि तत्काल जनहित में किसानों को छुट्टा जानवरों से किसानों को निजात दिलाया जाए।
Crime News: रायबरेली में युवक की रहस्यमयी मौत, रात में विवाद और फिर सुबह हुआ कुछ ऐसा…
इस मौके पर मनरेगा प्रभारी विधान सभा सलोंन राकेश तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव द्विवेदी इंद्रपाल प्रभाकर जिला उपाध्यक्ष अमेठी (अनु. जाति प्रकोष्ठ ),संतोष तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष सलोंन (किसान कांग्रेस) रमेश पासी मनरेगा प्रभारी ब्लॉक डीह, गुड़िया देवी, मीना गौतम, बराती लाल, राजीव त्रिपाठी सहित भारी संख्या में किसान व ग्रामीण साथ रहे।