Gorakhpur: विरासत गलियारा लेकर व्यापारियों में आक्रोश, मंडलायुक्त–डीएम को सौंपा ज्ञापन
विरासत गलियारा परियोजना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। ठेकेदार की कथित गुंडई से आक्रोशित व्यापारियों ने समस्त व्यापार मंडल के नेतृत्व में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।